सरकारी किसान योजना 2026 के विशेषज्ञ

via Freelancer ·

Budget / Salary₹1,500–12,500
TypeFreelance project
LocationRemote
Posted1 hour ago
•किसान के लिए सरकारी योजना 2026: हर किसान को मिलेंगे ये 5 फायदे

•अगर आप कोटपूतली-बहरोड़, अलवर या जयपुर ग्रामीण के किसान हैं तो सरकार आपके लिए हर साल हजारों रुपये की मदद दे रही है। लेकिन जानकारी न होने से बहुत से किसान योजना का लाभ नहीं ले पाते। आज हम 2026 की 5 सबसे काम की योजनाओं के बारे में बताएंगे जो रिवाली जैसे हर गांव के किसान को लेनी चाहिए।

1. पीएम किसान सम्मान निधि योजना - साल के 6000 रुपये

यह सबसे लोकप्रिय योजना है। इसमें केंद्र सरकार हर किसान परिवार को साल में 3 बार 2000-2000 रुपये देती है। कुल 6000 रुपये सीधा बैंक खाते में आते हैं। अक्टूबर 2026 तक इसकी 21वीं किस्त आने वाली है।

कौन ले सकता है: जिसके नाम खेती की जमीन है।
कैसे लें: http://pmkisan.gov.in पर जाएं। अपना आधार, मोबाइल नंबर और जमाबंदी नंबर डालें। ई-केवाईसी करना जरूरी है।

2. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना - फसल सूखे तो पैसा मिलेगा

राजस्थान में बारिश का कोई भरोसा नहीं। इस योजना में आप अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं। खरीफ (बाजरा, ग्वार) पर 2%, रबी (सरसों, गेहूं) पर 1.5% प्रीमियम किसान भरेगा, बाकी 98% सरकार भरेगी।

फायदा क्या: अगर फसल 50% भी खराब हुई तो बीमा कंपनी आपको नुकसान का पैसा देगी। पिछले साल कोटपूतली में सरसों खराब होने पर किसानों को 18000 रुपये प्रति एकड़ तक मिला था।

कैसे कराएं: फसल बोने के 15 दिन के अंदर बैंक में या http://pmfby.gov.in पर। खसरा नंबर लगता है।

3. किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) - 3 लाख का लोन सिर्फ 4% ब्याज पर

अब साहूकार से 3% महीने का ब्याज लेने की जरूरत नहीं। केसीसी पर 3 लाख तक का लोन सिर्फ 4% सालाना ब्याज पर मिलता है अगर समय पर चुका दिया तो।

कागज: आधार, जन आधार, जमाबंदी नकल, एक फोटो।
बहरोड़ में: बड़ौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक, एसबीआई बहरोड़ ब्रांच में 1 दिन में केसीसी बन रहा है।

4. पीएम कुसुम योजना - सोलर पंप पर 60% सब्सिडी

इस योजना में 3 एचपी से 10 एचपी तक के सोलर पंप पर 60% पैसा सरकार देगी, 30% लोन मिलेगा, किसान को सिर्फ 10% लगाना है। रिवाली में जहां जोहड़ और ट्यूबवेल है, वहां दिन भर फ्री सिंचाई होगी, बिजली बिल जीरो।

आवेदन: राज किसान साथी पोर्टल या बहरोड़ कृषि विभाग में संपर्क करें।

5. सोइल हेल्थ कार्ड योजना

आपके खेत की मिट्टी में यूरिया ज्यादा है या जिंक कम है, ये कार्ड बताता है। हर 3 साल में मुफ्त जांच होती है। इसी कार्ड के आधार पर उन्नत बीज (सरसों RH-725, गेहूं DBW-187) पर 50% सब्सिडी मिलती है।

•अंत में सलाह:
सारी योजना का एक ही नियम है - आधार, जन आधार और जमाबंदी में नाम एक जैसा होना चाहिए। रिवाली के बहुत से किसानों का पैसा नाम की स्पेलिंग गलत होने से अटका हुआ है। पहले ई-मित्रा पर नाम सही कराएं, फिर आवेदन करें।

•लेखक: प्रवीण यादव, गांव रिवाली, तहसील बहरोड़, जिला कोटपूतली-बहरोड
copywriting data entry
Apply on Freelancer →

Project sourced from Freelancer.com. Applications happen directly on the original platform — we never collect your data.