अनुकूलित एंड्रॉयड परीक्षा ऐप प्रोजेक्ट

via Freelancer ·

Budget / Salary₹12,500–37,500
TypeFreelance project
LocationRemote
Posted2 hours ago
Subject: Requirement for custom Android Exam App with Student Bank Details Form
नमस्ते,
मुझे अपने स्टार्टअप के लिए एक Online Exam Android App बनवाना है। यह ऐप WordPress + Quiz Plugin के जरिए बनाया जाना चाहिए ताकि बजट कम रहे और ऐप पूरी तरह मेरे कंट्रोल में हो।
ऐप में मुझे ये चीजें चाहिए:
1. नॉर्मल यूजर इंटरफेस (UI): ऐप दिखने में बिल्कुल प्रोफेशनल और सामान्य एडटेक ऐप की तरह होना चाहिए।
2. लॉगिन और रजिस्ट्रेशन: छात्र मोबाइल नंबर या ईमेल से अकाउंट बना सकें।
3. एग्जाम इंजन: छात्र ऐप के अंदर MCQ (ऑब्जेक्टिव) टेस्ट दे सकें, जिसमें टाइमर चले और रिजल्ट अपने आप जनरेट हो।
4. बैंक डिटेल फॉर्म (तरीका A): छात्र की प्रोफाइल में एक फॉर्म होना चाहिए जहाँ वह अपना अकाउंट नंबर, नाम और IFSC कोड सुरक्षित रूप से भरकर सेव कर सके।
5. रिस्पॉन्सिव एडमिन पैनल (मोबाइल फ्रेंडली): मुझे एक ऐसा डैशबोर्ड चाहिए जिसे मैं अपने मोबाइल पर क्रोम ब्राउज़र में खोल सकूं। यहाँ से मैं टेस्ट के प्रश्न डाल सकूं और टॉप रैंकर्स की बैंक डिटेल्स को एक्सेल शीट में डाउनलोड कर सकूं। (मैं छात्रों को अपने पर्सनल फोन/यूपीआई से खुद हाथ से पेमेंट करूँगा)।
6. सुरक्षा (Security): ऐप में स्क्रीनशॉट और स्क्रीन रिकॉर्डिंग 100% ब्लॉक होनी चाहिए।
कृपया मुझे इसका कुल खर्च (Cost), सर्वर का सालाना खर्च और टाइमलाइन बताएं। धन्यवाद!
mobile app development android wordpress payment gateway integration security android app development app development
Apply on Freelancer →

Project sourced from Freelancer.com. Applications happen directly on the original platform — we never collect your data.